Main Logo

होली के बाद बदल जाएगा बांकेबिहारी के दर्शन का समय, आने से पहले जान लीजिए नई टाइमिंग

 | 
होली के बाद बदल जाएगा बांकेबिहारी के दर्शन का समय

HARYANATV24: होली के बाद 27 मार्च से ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन समय में बदलाव हो जाएगा। अब सुबह एक घंटे पहले 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, तो दोपहर को भी एक घंटे पहले मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। जबकि शाम को एक घंटे देरी से पट खुलने के बाद रात 9.30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे।

ठाकुर बांकेबिहारीमंदिर में होली के बाद पड़ने वाली चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया 27 मार्च बुधवार से दर्शन के लिए पट सुबह 7.45 बजे खुलेंगे और दोपहर को 12 बजे बंद होंगे। इसी तरह शाम को मंदिर के पट 5.30 बजे खुलेंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद पट बंद कर दिए जाएंगे। सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से होंगे पट बंद।

जबकि अब तक सुबह मंदिर के पट 8.45 बजे खुलकर दोपहर 1 बजे बंद होते थे और शाम को 4.30 से रात 8.30 बजे तक आराध्य के दर्शन होते थे। मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन समय सारणी की ये व्यवस्था दीपावली तक चलेगी।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended