Main Logo

SBI Clerk Admit Card जल्द होंगे जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

 | 
SBI Clerk Admit Card जल्द होंगे जारी, इन डेट्स में होगा एग्जाम

HARYANATV24: SBI Clerk Prelims Exam 2023 का आयोजन 5, 6, 11 एवं 12 जनवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र जारी होते ही एडमिट का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको मांगी गयी डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम एग्जाम में भाग लेना होगा। प्रारंभिक परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

8283 पदों पर होनी है भर्ती

एसबीआई (SBI) की ओर से यह भर्ती क्लर्क के 8283 पदों पर निकाली गयी है। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 3515 पद, ओबीसी वर्ग के 1919 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 817 पद, ऐसी श्रेणी के लिए 1284 पद एवं एसटी के लिए 748 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended