Main Logo

चंडीगढ़ मेंअचानक से बदला मौसम, काले बादल छाने के बाद तेज बारिश से गिरा पारा

 | 
 चंडीगढ़ में बदला मौसम, काले बादल छाए, तेज बरसात से गिरा पारा

HARYANATV24: चंडीगढ़ में शनिवार बाद दोपहर काले बादल छा गए और तेज बरसात शुरू हो गई। इससे तापमान में कमी आई है। चंड़ीगढ़ में शुक्रवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। शुक्रवार की गर्मी ने वर्ष 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम बदलने की भविष्यवाणी की थी। 

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले साल अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 18 अप्रैल को 40 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन इस बार 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इससे पहले वर्ष 2022 में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले कुछ दिन से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

हालांकि अब शहर वासियों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक मार्च से 26 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 2.2 फीसदी ज्यादा है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended