Main Logo

नेशनल फिल्म अवॉर्डस: अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर का अवार्ड, आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, रॉकेट्री बेस्ट फीचर फिल्म बनी

 | 
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट

HARYANATV24: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया जा रहा है। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं, चार्ली 777 को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइजिंग)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्‌ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट

बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)

बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो

बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला

बेस्ट मलयालम फिल्म: होम

बेस्ट तेलुगु फिल्म: ओपन्ना

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एम एम कीरवानी (RRR) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)

बेस्ट लिरिक्स: चंद्र बोस (कोंडा पोलम)

बेस्ट एडिटिंग: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काला भैरव (RRR)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल (इराविन निझल)

बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR)

इस बार बॉलीवुड की तुलना में साउथ की फिल्मों का स्कोप ज्यादा दिख रहा है। पिछले साल अजय देवगन और साउथ स्टार सूर्या ने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

नेशनल अवॉर्ड देने की शुरुआत 1954 में शुरू हुई थी
नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म 'श्यामची आई' को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended