Main Logo

'द आर्चीज': कैसा रहा सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर का डेब्यू? नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

 | 
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'द आर्चीज'

HARYANATV24: फिल्‍म द आर्चीज अपनी घोषणा के बाद ही सुर्खियों में बनी रही। वजह रही इस फिल्‍म की स्‍टार कास्‍ट। तीन स्‍टार किड के एक साथ फिल्‍म में आने से इसके लिए कौतूहल होना स्‍वाभाविक है।

बालीवुड के बादशाह खान शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान, हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन के नाती अगस्‍त्‍य नंदा, निर्माता बोनी कपूर और उनकी दूसरी दिवंगत पत्‍नी और सुपरस्‍टार श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने द आर्चीज से अभिनय में पदार्पण किया है। यह फिल्‍म प्रख्‍यात अमेरिकी कामिक्‍स द आर्चीज के पात्रों पर आधारित है।

क्या है द आर्चीज की कहानी?

कहानी पिछली सदी के छठे दशक में सेट है। आरंभ आर्ची एंड्रयूज (अगस्त्य नंदा) द्वारा काल्‍पनिक श‍हर रिवरडेल का इतिहास बताने से होता है।

उत्‍तर भारत में स्थित इस शहर में एंग्‍लो इंडियंस की तादाद ज्‍यादा है। यहीं पर आर्चीस समेत सात दोस्‍तों बेट्टी (खुशी कपूर), वेरोनिका (सुहाना खान), जुगहेड (मिहिर आहूजा), रेगी (वेदांग रैना), एथेल (डॉट) और डिल्टन (युवराज मेंडा) का समूह है, जो मस्‍ती मजाक के साथ अपने भविष्‍य के सपने बुन रहे हैं।

वेरोनिका लंदन से वापस आई है, जबकि आर्चीज लंदन जाने की योजना बना रहा है। बेट्टी और वेरोनिका बेस्‍ट फ्रेंड हैं। दोनों ही आर्चीज को पसंद करती हैं। इस शहर में स्थित ग्रीन पार्क सिर्फ शहर का दिल नहीं है, बल्कि रिवरडेल का इतिहास भी है।

ग्रीन पार्क के अस्तित्‍व पर खतरा मंडराने लगता है। कारण वेरोनिका के अमीर व्‍यवसायी पिता वहां पर होटल बनाना चाहते हैं। यह बात इन सात दोस्‍तों को रास नहीं आती। वह पार्क को बचाने की मुहिम में जुट जाते हैं। इसमें उनके साथ वेरोनिका भी आती है।

कैसा है फिल्म का स्क्रीनप्ले?

आयशा देवित्रे ढिल्‍लन, रीमा कागती और जोया अख्‍तर द्वारा लिखी कहानी साधारण है। इससे उन लोगों का काफी जुड़ाव हो सकता है, जो पिछली सदी के छठे दशक में किशोरावस्‍था में रहे होंगे। उस समय ना तो मोबाइल फोन थे, ना इंटरनेट मीडिया। ऐसे में दोस्‍तों साथ पिकनिक पर जाना, कैफे में बैठकर गप्‍पें मारना और पार्क में समय बिताना, जैसी चीजें पुरानी यादों को ताजा करेंगी।

उस दौर के परिवेश, रहन-सहन, खान पान और तहजीब पर जोया ने बहुत बारीकी से काम किया है। मुद्दा भी पर्यावरण चुना है, जो प्रांसगिक है। हालांकि, इस मुद्दे की गहराई में लेखक नहीं गए हैं।

इसी तरह आर्चीज कहता है कि उसे वेरोनिका और बेट्टी दोनों पसंद हैं। उस प्रसंग को थोड़ा विस्‍तार दिया जा सकता था, लेकिन लेखकों ने उसे हल्‍के-फुल्‍के अंदाज में ही निपटा दिया। अंग्रेजी में कई जगह संवाद हैं।

चूंकि यह म्‍यूजिकल फिल्‍म है, लिहाजा गीत-संगीत कहानी का अहम हिस्‍सा है। शंकर-एहसान-लॉय, अंकुर तिवारी, द आइलैंडर्स और डॉट (अदिति सहगल) के ट्रैक थिरकाने वाले हैं, खासकर 'ढिशूम ढिशूम,' 'सुनोह,' और 'वा वा वूम।' गानों में बास्‍को सीजर और गणेश हेगड़े की कोरियोग्राफी मुख्य आकर्षण है, जो दृश्‍य संरचना को मोहक बनाती है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended