Main Logo

तालिबान राज में महिलाओं पर एक और पाबंदी, जारी हुआ यह नया फरमान

 | 
तालिबान की महिलाओं पर एक और पाबंदी

HARYANATV24: अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में लौटते ही सबकुछ बदल गया। लोगों से उनके मानवाधिकार तक छीन लिए गए। वहीं सबसे बुरा असर अफगानिस्तान की महिलाओं पर पड़ा।

अफगान महिलाओं पर कई तरह के बैन लगाए गए और उनके खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए। अब तालिबान ने अफगान महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त फैसला सुनाया है। अब  महिलाओं को अफगानिस्तान के सबसे लोकप्रिय नेशनल पार्क में से एक में जाने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों का उपयोग करेगा।

क्या है आरोप ?

मंत्रालय का आरोप है कि देश के मध्य बामियान प्रांत में बंद-ए-अमीर जाते समय महिलाएं हिजाब या इस्लामिक हेडस्कार्फ पहनने के सही तरीके का पालन नहीं कर रही हैं।

नहीं रुक रही महिलाओं पर पाबंदियां

इसके बाद ह्यूमन राइट्स वॉच की एसोसिएट महिला अधिकार निदेशक हीदर बर्र ने एक ईमेल बयान में कहा, ''लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और मुक्त आवाजाही से वंचित करने से संतुष्ट नहीं, तालिबान उनसे पार्क और खेल और अब प्रकृति भी छीनना चाहते हैं। धीरे-धीरे महिलाओं के लिए दीवारें बंद होती जा रही हैं क्योंकि हर घर एक जेल बनता जा रहा है।"

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended