वोडाफोन-आइडिया ने कंपनी के बिकने की खबर को गलत बताया, लेकिन फिर भी 6% से ज्यादा गिरा शेयर

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने अमेरिकी कंपनियों के साथ अधिग्रहण की बातचीत से इनकार किया है। VI ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए इस तरह के मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया है।
रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि VI अमेरिका बेस्ड वेरिजॉन, अमेजन और स्टारलिंक जैसी टेलिकॉम कंपनियों के साथ अपने अधिग्रहण की बात कर रहा है। कंपनी के फाइलिंग के बाद उसके शेयरों में करीब 6.41% की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 4 हफ्तों से वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में 45% की बढ़त देखी गई है।
वोडाफोन-आइडिया की फाइलिंग के बाद सोमवार को उसके शेयरों में करीब 6.41% की गिरावट दर्ज की गई है।
VI ने सरकार को ₹1701 करोड़ का इंस्टॉलमेंट पेमेंट किया
कंपनी ने शनिवार (16 सितंबर) को बताया था कि उसने 2022 की स्पेक्ट्रम ऑक्शन के इंस्टॉलमेंट के रूप में टेलिकॉम डिपार्टमेंट को इंटरेस्ट सहित 1,701 रुपए का पेमेंट किया है।
पिछले महीने VI को टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने 1,680 करोड़ रुपए के पेमेंट के लिए 30 दिनों का एक्स्ट्रा टाइम दिया था। हालांकि इस दौरान कंपनी को इंस्टॉलमेंट पेमेंट पर इंटरेस्ट भी देना था, हालांकि कंपनी ने 30 दिनों के अंदर पेमेंट कर दिया है।
VI पर कमाई से ज्यादा लायबिलिटी
वोडाफोन-आइडिया का सालाना इंस्टॉलमेंट ₹16,000 करोड़ है। जबकि, उसकी मौजूदा EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोरटाइजेशन) ₹ 10,000 करोड़ है।