Main Logo

सोनीपत में 2 लाख कैश, डेढ़ लाख के जेवर चोरी: माता वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार, टूटे मिले घर के ताले

हरियाणा के सोनीपत शहर में चोरों ने एक घर से 1 लाख 90 हजार रुपए कैश और करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शनों को गया था। लौटा तो अंदर का दरवाजा खुला था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस
 | 
सोनीपत में 2 लाख कैश, डेढ़ लाख के जेवर चोरी: माता वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार, टूटे मिले घर के ताले

हरियाणा के सोनीपत शहर में चोरों ने एक घर से 1 लाख 90 हजार रुपए कैश और करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शनों को गया था। लौटा तो अंदर का दरवाजा खुला था और अलमारी के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके।

सोनीपत में आदर्श नगर की गली नंबर-2 में रहने वाले ललित कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार 16 जून को सुबह 4 बजे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा गया था। उसने जाते समय घर को अच्छे से बंद किया था। परिवार रविवार- सोमवार रात 2 बजे (AM) वापस लौटा। वे यह देखकर दंग रह गए कि मकान के अन्दर का दरवाजा खुला था। ताला टूटा हुआ था। उन्होंने कमरे मे जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने उड़ाया ये सामान

ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना सामान संभाला तो अलमारी में रखे 1 लाख 90 हजार रुपए गायब मिले। इसके साथ सोने के जेवर भी नहीं मिले। चोर उसके घर से कैश के अलावा 1 सोने की चेन, कानों के 4 बडे़ टोपस, 2 जोड़ी छोटे टोपस, 1 हीरे की अंगूठी 1 सोने का सिक्का (10 ग्राम), कान की चेन (कनोती), एक सोने का पान चोरी कर ले गए हैं।

चोरी की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-27 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इसके बाद चोरों का सुराग तलाशने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों काे भी खंगाला साथ ही संदिग्धों को लेकर आस पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस के जांच अधिकारी SI देंवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने ललित कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380,457 IPC के तहत सेक्टर 27 में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए छानबीन कर रही है।

Edited,,,Meenakshi Singh

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended