Main Logo

Hisar: गुरुकुल की महिला वार्डन की बेटी से दुष्कर्म, तांत्रिक पर लगा आरोप, जानिए क्या है मामला

 | 
तांत्रिक पर महिला वार्डन की बेटी से दुष्कर्म का आरोप

HARYANATV24: हिसार जिले के एक गांव रहने वाली युवती ने पंजाब के एक तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती है। उसकी माता एक गुरुकुल में बतौर वार्डन रात की डयूटी पर तैनात है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसकी मां के पास महीने में दो से तीन बार आता है। आरोपित जोगिंद्र तांत्रिक का काम करता है। आरोप है कि वह अपने पास अवैध हथियार रखता है।

'मां के जाने के बाद कमरे में ही सो गया तांत्रिक'

पीड़िता के अनुसार, रात को उसकी माता ड्यूटी पर चली गई। लेकिन आरोपित उनके कमरे में ही सो गया। आरोपित ने उसी रात उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे,  उसकी बहन व उसकी मां को जान से मार देगा।

मां ने दिया तांत्रिक का साथ

हैरानी तो इस बात की है जब पीड़िता ने दुष्कर्म की बात अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने भी आरोपी का ही साथ दिया। 15 सितंबर की सुबह वह अपनी मां के आने से पहले मामा के पास हिसार आ गई और उनको पूरी बात बता दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी माता को बताया था। लेकिन उसकी मां ने किसी अन्य को बताने से मना कर दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended