Main Logo

नफे सिंह राठी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी काबू, राजस्थान से लिया हिरासत में

 | 
नफे सिंह राठी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी काबू, राजस्थान से लिया हिरासत में

HARYANATV24: इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले को बहादुरगढ़ पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने उसे राजस्थान से हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि नफे सिंह के परिवार को नफे सिंह की हत्या के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। हालांकि पुलिस करीब 5 दिन बीत जाने के बाद भी नफे सिंह के हत्यारों तक नहीं पहुँच पाई है। पुलिस नफे सिंह के परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले को बहादुरगढ़ ला रही है। पूछताछ में नफे सिंह की हत्या को लेकर भी सुराग मिल सकते है।

धमकी भरा फोन कॉल राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सामने भी आया था। सांसद दीपेंद्र हुड्डा स्वर्गीय नफे सिंह राठी के घर अपनी संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे थे। उसी दौरान नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी और भूपेंद्र राठी के फोन पर करीब 5-6 बार धमकी भरे फोन आ चुके हैं। जिससे परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार ने झज्जर जिले के SP अर्पित जैन को भी मामले की शिकायत की है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

गौरतलब है कि रविवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी जब आसौदा से लौट तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर नफे सिंह राठी और उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन की हत्या कर दी थी। हमले में भांजा संजय और गनमैन संजीत घायल हो गए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended