Main Logo

नफे सिंह राठी हत्याकांड: परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी, घर के अलग-अलग नंबरों पर आया फोन

 | 
नफे सिंह राठी हत्याकांड: परिवार को फिर मिली जान से मारने की धमकी

HARYANATV24: नफे सिंह राठी की हत्या के बाद अब परिवार को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने घर के अलग-अलग नंबरों पर फोन कर धमकी दी है। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपियों का फोन आया उस समय शोक व्यक्त करने आए लोग भी मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद परिवार के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

नफे सिंह राठी के परिवार को फोन पर जान से मारने को धमकी मिली तब राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा वहां मौजूद थे। दोनों स्वर्गीय नफे सिंह राठी के घर अपनी संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे थे। उसी दौरान नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी और भूपेंद्र राठी के फोन पर करीब 5-6 बार धमकी भरे फोन आ चुके हैं। जिससे परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार ने झज्जर जिले के एसपी अर्पित जैन को भी मामले की शिकायत की है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। पूरे इलाके में नफे सिंह राठी की हत्या के बाद से भय का माहौल बना हुआ है। सरकार बदमाशों को रोकने में नाकाम रही है। 

दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से नफे सिंह राठी हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है। उनका कहना है नफे सिंह राठी के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। उन्होंने भगवान से नफे सिंह राठी की आत्मा को शांति देने की भी प्रार्थना भी की।

नफे सिंह के परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मिली है। अभी परिवार की तरफ से कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - विनोद कुमार, एसएचओ सिटी बहादुरगढ़।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended