हरियाणा में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम होगी बारिश, ओरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अभी भी मौसम में बदलाव यूहीं जारी रहेगा। इसी क्रम में दो दिन तक विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसी के साथ कुछ जगह भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इस माह के अंत तक यह स्थिति देखने को मिल सकती है।
भारी बारिश के आसार
बुधवार को यानी आज प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने के साथ ही कुछ जगह भारी वर्षा के आसार हैं। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले तीन दिन भी कुछ स्थानों पर यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश या तेज हवा चलने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है।
बीते दिन ऐसा रहा मौसम
इस बीच करनाल में मंगलवार दोपहर हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में 15.2 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, वर्तमान मौसम प्रणाली में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ रेखा के रूप में समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊपर है।
इतना रहेगा तापमान
26 जुलाई को पूरे प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी के साथ ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार मौसम फिलहाल इसी प्रकार परिवर्तनशील रहना संभावित है। सिलसिलेवार बारिश के आसार के बीच करनाल व आसपास के क्षेत्रों में औसत अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने और हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं।
Edited,,, Meenakshi Singh