Main Logo

हरियाणा के चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियां, खिलाड़ियों का निखरेगा खेल कौशल

 | 
हरियाणा के चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियां

HARYANATV24: अब प्रदेश के चार जिलों की 13 नई खेल नर्सरियां खिलाड़ियों के कौशल को निखारेंगी। हरियाणा खेल विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में 13 खेल नर्सरियों को मंजूरी दी है। इसी के साथ इनके अंदर खिलाड़ियों के दाखिला कर उनके खेल अभ्यास को भी हरी झंडी मिल चुकी है।

भिवानी में वॉलीबाल की एक, हिसार में फुटबाल की एक, जींद में हॉकी की एक खेल नर्सरी खुलेगी। जबकि सोनीपत जिले में सबसे अधिक दस खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। इनमें कुश्ती, वालीबाल और कबड्डी के खेल शामिल हैं। इन खेलों के खिलाड़ी खेलों में बेहतर ढंग से अपनी तैयारी कर पाएंगे और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी जिले के लिए पदकों की झड़ी लगाएंगे।

हरियाणा खेल विभाग की ओर से भिवानी जिले में वॉलीबाल की खेल नर्सरी गांव कालोद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खोलने की अनुमति दी है, जबकि हिसार जिले के गांव देवां में फुटबाल की खेल नर्सरी को मंजूरी मिली है। इसी तरह जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव हमीरगढ़ के राजीव गांधी खेल परिसर में हॉकी की नई खेल नर्सरी मंजूर हुई है।
 

सोनीपत जिले में सबसे अधिक दस खेल नर्सरियां मंजूर हुई हैं। इनमें गांव सलीमसर माजरा, गांव सलसपुर माजरा, कासंड़ा, गढ़ी ब्राह्मणान और सीतावली में कबड्डी की पांच नई खेल नर्सरियां मंजूर हो गई हैं। इसी तरह सोनीपत के डोडवा और सरागथल में वॉलीबाल की दो नई खेल नर्सरी मंजूर हुई हैं। गांव हरसन कलां और तिहाड़ मलिक के अलावा गोहाना में तीन कुश्ती की नई खेल नर्सरियां खोलने की अनुमति मिल गई है।


हरियाणा खेल विभाग की ओर से चार जिलों में 13 नई खेल नर्सरियों को खोलने की अनुमति दी है। विभाग की तरफ से इन खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों के दाखिले किए जाने के भी निर्देश हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों के लिए खेल भत्ता और खुराक भत्ता भी दिया जाएगा। -धुरेंद्र हुड्डा जिला खेल अधिकारी भिवानी।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended