Main Logo

हरियाणा से दिल्ली ससंद जाएंगी 2000 महिलाएं, नारी शक्ति वंदन विधेयक की साक्षी बनेंगी ये महिलाएं

 | 
Women Bill की साक्षी बनेंगी हरियाणा की महिलाएं

HARYANATV24: शक्ति वंदन विधेयक की साक्षी हरियाणा और राजस्थान की आम महिलाएं बनेंगी। दोनों राज्यों से 4000 महिलाएं आज दिल्ली भ्रमण पर जाएंगी। हरियाणा में हर जिले से 100 के करीब महिलाओं का दिल्ली जाने के लिए चयन किया गया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ इसके लिए पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश जारी कर चुके हैं। महिलाओं को संसद भी ले जाया जाएगा।

हरियाणा की महिला सांसद-विधायक भी होंगी शामिल

महिलाओं के दिल्ली भ्रमण में हरियाणा की महिला सांसद और विधायक भी शामिल होंगी। यह महिलाएं हरियाणा से सीधे संबंधित मंत्रियों और सांसदों के सरकारी आवास पहुंचेंगी।

जहां से वह गाड़ियों से संसद भवन के लिए रवाना होंगी। वहां ये महिलाएं संसद की कार्यवाही के साथ ही नारी शक्ति वंदन विधेयक को पेश होते हुए देखेंगी।

राहुल गांधी भी करा चुके दिल्ली भ्रमण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इससे पहले हरियाणा की महिलाओं को दिल्ली भ्रमण करा चुके हैं। राहुल पिछले कुछ दिनों पहले हरियाणा आए थे, तब उन्हें दिल्ली घुमाने और घर पर लंच कराने का न्योता दिया था। इसके बाद हरियाणा से एक बस के जरिए हरियाणा की महिलाएं दिल्ली गई थीं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended