आस्था स्पेशल ट्रेन हुई फुल, सीएम मनोहर लाल के साथ इस दिन अयोध्या रवाना होंगे 2000 रामभक्त

HARYANATV24: हरियाणा से 8 फरवरी को 2000 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। राम के दर्शन के लिए हरियाणा से जाने वाली आस्था स्पेशल ट्र्रेन फुल हो गई है। इसमें विहिप, आरएसएस के जिला स्तर के पदाधिकारी और संतों के लिए सीटें आरक्षित कराई गई है।
इन सभी की सूची भी रेलवे को सौंप दी गई है। आस्था स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को सुबह 11 बजे हिसार से रवाना होगी। 11.30 पर हांसी, 1.10 भिवानी, 1.35 पर कलानौर, 2.30 पर रोहतक पहुंचेंगी। 3.30 पर शकूर बस्ती पहुंचेगी और 3.50 मिनट पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। नौ जनवरी को सुबह पांच बजे ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी।
बता दें कि सीएम मनोहर लाल भी आठ को ही अयोध्या जाएंगे। सीटें बुक हो जाने के कारण आम लोग फिलहाल इसमें सफर नहीं कर पाएंगे। आस्था स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
इसके बाद हांसी, भिवानी, कलानौर, रोहतक, शकूर बस्ती होते हुए दोपहर 3.50 पर दिल्ली पहुंचेगी। यहां से सीधे अयोध्या रवाना होगी।
ट्रेन में लोगों को ले जाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हरियाणा को 27 जोन में बांटा है। प्रत्येक जोन से 74 रामभक्त अयोध्या जाएंगे। सभी रामभक्त वहां राम जन्म भूमि मंदिर से तीन किलोमीटर दूर बसाए गए तीर्थ क्षेत्रपुरम में ठहरेंगे।