Main Logo

Kurukshetra के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में मिला प्राचीन कुंआ, मुख्य पुजारी ने बताया महाभारत कालीन

 | 
Kurukshetra के श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में मिला प्राचीन कुंआ

HARYANATV24: प्राचीन श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य के दौरान सीढ़ियों के नीचे गहरा कूप मिला है। मुख्य पुजारी एवं व्यवस्थापक हरी नारायण गिरी इसे 100 फुट गहरा कूप बता रहे हैं। इसके साथ ही वह इसे महाभारत कालीन समय से जोड़ कर बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाभारत के दौरान युधिष्ठिर ने चार कूपों को बनवाने का उल्लेख मिलता है। तीन कूप मिल चुके हैं, ऐसे में मुख्य पुजारी इसे चौथे कूप से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन आम श्रद्धालुओं के लिए यह कूप खोला जाएगा। हालांकि इतिहासकार इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे।

युधिष्ठिर ने युद्ध के दौरान बनाए थे चार कूप

मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी हरी नारायण गिरी महाराज ने बताया कि कुरुक्षेत्र में युधिष्ठिर ने महाभारत में युद्ध के दौरान चार कूप बनवाए थे। पहला चंद्रकूप, दूसरा रुद्रकूप, तीसरा देवीकूप और चौथा विष्णु कूप। इनमें से तीन मिल चुके हैं लेकिन विष्णु कूप अब तक नहीं मिला।

उन्होंने दावा किया कि यह विष्णु कूप ही है जो अब तक नहीं मिला था। उनकी नजर भी अब इस कूप पर पड़ी है, जब जीर्णोद्धार का कार्य करवाया जा रहा था। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व इतिहासकार को भी यह कूप दिखाया है। वह भी इसे अति प्राचीन बता रहे हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended