Main Logo

हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP सरकार, नायब सिंह सैनी विजयादशमी के दिन शपथ लेंगे

 | 
हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP सरकार

HARYANA TV24-  Haryana विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP सरकार

इससे पहले राज्य में किसी पार्टी ने लगातार 3 बार सरकार नहीं बनाई है। नायब सिंह सैनी राज्य के CM होंगे।

कांग्रेस को 90 में से 37 सीटें मिली हैं। BJP सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है।

हॉट सीटों के क्या नतीजे रहे: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गढ़ी-सांपला सीट से 71 हजार वोटों से जीत हासिल की।

जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने 6,015 वोटों से जीतीं।

उचाना कलां से पूर्व डिप्टी CM और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला 41 हजार वोटों से, जबकि ऐलनाबाद से इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला 15 हजार वोट से चुनाव हार गए।

हिसार से सबसे अमीर महिला प्रत्याशी सावित्री जिंदल 18941 वोटों से जीतीं।

हरियाणा में सभी एग्जिट पोल फेल: 5 अक्टूबर को आए 11 एग्जिट पोल्स में सर्वे एजेंसियों ने कांग्रेस की सरकार का अनुमान लगाया गया।

एक पोल में कांग्रेस को 59 सीटें मिलने के आसार थे, लेकिन नतीजों में सारे पोल फेल हो गए।

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन 49 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, कांग्रेस को 6 और CPI(M) को एक सीट मिली। उमर अब्दुल्ला राज्य के CM होंगे।

भाजपा ने 29 सीटें, जबकि महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP ने 3 सीटें जीती हैं।

आम आदमी पार्टी ने भी एक सीट जीती है। BJP प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा सीट से NC कैंडिडेट से हार गए।

उन्होंने पार्टी को इस्तीफा भेजा है।

BJP जम्मू में भारी पर कश्मीर में सारी सीटें हारी: 90 सीटों में से 43 जम्मू और 47 कश्मीर में हैं।

भाजपा ने जम्मू रीजन में 29 सीटें जीतीं। कश्मीर रीजन में भाजपा ने 20 कैंडिडेट उतारे थे।

यहां भाजपा का खाता नहीं खुल पाया। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की 42 सीटों में 35 से ज्यादा सीटें कश्मीर रीजन से मिली हैं। कांग्रेस ने यहां 6 सीटें जीतीं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस चुनाव में 51 और कांग्रेस ने 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended