Main Logo

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से BSP उम्मीदवार सरपंच दीपक मैहरा ने दाखिल किया नामांकन,भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

 | 
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से BSP उम्मीदवार सरपंच दीपक मैहरा ने दाखिल किया नामांकन,भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

HARYANATV24: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से "बहुजन समाज पार्टी" के उम्मीदवार भाई "सरपंच दीपक मैहरा" ने अपना "नामांकन" शनिवार दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ० मनोज ग्रोवर जी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी कुरुक्षेत्र लोकसभा बसपा हरियाणा) मा० धर्मपाल तिगरा जी (पूर्व चेयरमैन जिला पार्षद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसपा हरियाणा) मा० मान सिंह खुर्चा जी (जिला अध्यक्ष बसपा कुरुक्षेत्र) मा० दलबीर भान जी (जिला अध्यक्ष बसपा कैथल) व तमाम "कुरुक्षेत्र लोकसभा" के बसपा पदाधिकारी-कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

इस अवसर पर उम्मीदवार भाई सरपंच दीपक मैहरा ने नामांकन जनसभा में आए सभी सम्मानित साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी ने भी कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के लिए पिपली ब्लॉक के अटल नगर गांव के सरपंच दीपक मेहरा को चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष कुमारी मायावती की ओर से यह निर्णय लिया गया। गहन विचार विर्मश के बाद दीपक मेहरा के नाम का चयन किया गया है और वे पूरी मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ेंगे। दीपक मेहरा ने पार्टी अध्यक्ष कुमारी मायवती, प्रदेशाध्यक्ष राजबीर सोरखी व अन्य नेताओं का आभार जताया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended