इजरायल में भारतीय श्रमिकों के लिए बंपर हायरिंग, अब तक इतने लोगों का हुआ सेलेक्शन
Jan 31, 2024, 16:34 IST
| 
HARYANATV24: इजरायल-हमास युद्ध के बीच देश के कई राज्यों में नौकरियों की होड़ लगी है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में श्रमिकों द्वारा आवेदन किए जा रहे हैं। ये नौकरियां देश में नहीं बल्कि युद्धक्षेत्र इजरायल में निकली हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इजरायल क्यों भारतीयों को नौकरी देना चाहता है और भारतीयों में युद्धक्षेत्र में क्यों नौकरी करने की होड़ लगी है।
इजरायल ने क्यों मांगे श्रमिक?
- इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायली सरकार ने भारत से एक लाख श्रमिकों को भेजने की मांग की है।
- 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले के बाद से उन्हें श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
- भारत से मजदूरों के चयन के लिए 15 सदस्यीय इजरायली टीम इस प्रक्रिया की देखरेख कर रही है।
- भारत से राजमिस्त्री, बढ़ई और अन्य निर्माण के कुशल श्रमिकों को इजरायल भेजा जाएगा।
- इससे पहले इजरायल में फलस्तीनी श्रमिक ही काम करते थे, लेकिन युद्ध के कारण उनका परमिट रद्द कर दिया गया है।
- साथ ही गाजा से लगी सीमाओं को भी फलस्तीनियों के लिए बंद किया गया है। इसके चलते इजरायल में श्रमिकों की बड़ी समस्या हो रही है।
इजरायल भेजने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा से श्रमिकों का चयन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के लिए एक विज्ञापन भी दिया है। ये मजदूर इजरायल में कंस्ट्रक्शन के काम में जुटेंगे।