Main Logo

हरियाणा में कोल्ड डे की चेतावनी, 4 दिन नहीं मिलेगी कोहरे से राहत, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

 | 
हरियाणा-पंजाब में कोल्ड डे की चेतावनी, ठंड बढ़ी

HARYANATV24: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा-पंजाब में शनिवार को रेड अलर्ट के साथ कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसमें घने से घना कोहरा छाने के साथ ठंड ज्यादा होगी।

हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप कम है। दिन के समय हवा चलने के कारण ठंड भी अधिक रही।

वहीं, दोनों तापमान में गैप कम होने के कारण फसलों की ग्रोथ पर हलका असर आएगा। इसके साथ सरसों की फसल को यह ज्यादा प्रभावित कर सकता है।

मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को भी रेड अलर्ट जारी कर घने से घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है। ठंड के चलते शुक्रवार को धूप कम खिली।

पूरा दिन ठंडी हवाएं चलने के कारण ठंड अधिक महसूस हुई। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के नारनौल सबसे ठंडा रहा। वहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार हिसार, करनाल, रोहतक, पानीपत का न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गैप कम रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को रेड अलर्ट के साथ ही रविवार को ऑरेंज अलर्ट और एक व दो जनवरी को घने कोहरे की संभावना व्यक्त की है।

नए साल पर कोहरा जश्न को खराब कर सकता है। वहीं पुलिस विभाग की तरफ से वाहन चालकों से कोहरे में आराम से वाहन चलाने का आह्वान किया है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डॉ. जीतराम ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में जो गैप कम आया है। उसका फसल की ग्रोथ स्लो हो जाती है।

यह फसलों के नुकसानदायक नहीं है। सरसों की फसल पर मधुमक्खी के कम आने से परागण एक से दूसरे फूल पर नहीं जा पाता। धुंध के छंटने और धूप के खिलने पर यह प्रोसेस फिर से शुरू हो जाएगा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended