Main Logo

घने कोहरे की आगोश में पूरा हरियाणा, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम,रेड अलर्ट जारी

 | 
HaryanaWeatherUpdate

HARYANATV24: हरियाण से लेकर दिल्ली तक घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, आज भी हरियाणा में घना कोहरा छाने के आसार हैं।  मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को भी रेड अलर्ट जारी कर प्रदेश में घने से घना कोहर  छाने की संभावना व्यक्त की हैं। साथ ही नए साल के पहले दिन के साथ ही आने वाले तीन दिन तक कोहरा छाएगा।

वहीं, मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर रह गया है। इससे दिन में भी ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम में लगातार परिवर्तन के चलते कोहरा छाया हुआ है। पिछले तीन दिन से प्रदेश में कोहरे का रेड अलर्ट चल रहा हैं।

सुबह और रात के समय कोहरा अधिक होने के कारण वाहन चालना भी मुश्किल हो गया है। यह रेड अलर्ट शुक्रवार को भी रहेगा। इसमें घने से घना कोहरा छा सकता है। घना कोहरा छाने के कारण नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। इसके कारण दिन और रात का अंतर भी काफी कम बचा है।

पानीपत में दोनों तापमान में तीन डिग्री, कुरुक्षेत्र में 3.2, करनाल में 3.4 और रोहतक में चार डिग्री का ही अंतर बचा। तापमान में गैप कम होने के कारण दिन के समय भी ठंड महसूस हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विभाग एक्टिव हो रहा है। यह पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। विज्ञानियों की तरफ से चार से से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 29 से 31 दिसंबर के बीच आंशिक बादलवाई और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended