Main Logo

इस तारीख से पंजाब और हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

 | 
 एक मार्च को पंजाब और हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

HARYANATV24: मौसम में बदलाव के साथ ही एक मार्च को वर्षा के आसार बने हुए है। इसके साथ ही प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। काफी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री को पार कर गया है।

वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी कर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

विज्ञानियों के अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद हिसार जिले में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 फरवरी को हिमालय रिजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते एक मार्च को पंजाब में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थीं।

इसके चलते अमृतसर में दिन का तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान भी यहां 6.0 डिग्री था। यह भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। गुरदासपुर में दिन का तापमान 19 डिग्री रहा रहा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended