Main Logo

गुरुग्राम: गोपाल कांडा के घर EDकीरेड हुई खत्म,तकरीबन 21 घंटे तक खंगाले गए डॉक्यूमेंट्स, क्या मिला अभी क्लीयर नहीं

 | 
MLA Gopal Kanda

हरियाणा के सिरसा से निर्दलीय विधायक और हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल गोयल कांडा के ठिकानों पर बुधवार सुबह से चल रही ED की रेड गुरुवार अल सुबह खत्म हो गई। इसके बाद टीम और सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस जवान रवाना हो गए। रेड सुबह करीब 3 बजे तक चली और 21 घंटे तक गोपाल कांडा की संपत्ति का ब्योरा खंगाला गया। रेड में ईडी के हाथ क्या लगा है, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

ईडी की रेड के दौरान गोपाल कांडा के आवास के बाहर तैनात पुलिस।

ईडी की रेड के दौरान गोपाल कांडा के आवास के बाहर तैनात पुलिस।

जानकारी के अनुसार हरियाणा में गृह राज्य मंत्री रह चुके विधायक गोपाल कांडा के खिलाफ ईडी आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है। बुधवार को सुबह 6 बजे के करीब ईडी के अधिकारी सिविल लाइन्स स्थित आवास कांडा के एमडीएलआर आफिस में रेड करने पहुंचे थे। छानबीन करीब 21 घंटे तक लगातार जारी रही।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended