Main Logo

किसानों की फसल तबाह, करनाल में CM नायब सैनी के आगे छलका किसानों का दर्द

 | 
किसानों की फसल तबाह, करनाल में CM नायब सैनी के आगे छलका किसानों का दर्द

HARYANATV24: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करनाल दौरे पर हैं। यहां वह इंद्री के धमनहेड़ी गांव मे पहुंचे। जहां उन्होंने बीते रोज ओलों से तबाह हुई फसलों को लेकर किसानों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद प्राप्त करवाने का आश्वासन दिया। 

शनिवार को अपने करनाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शहर के सेक्टर 9 स्थित भाजपा कार्यालय कर्णकमल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद शहर में ही उनके तीन अन्य स्थानों पर भी जनसंपर्क के कार्यक्रम निर्धारित हैं।

हरियाणा में इन दिनों ओलावृष्टि और बारिश के चलते किसानों की पक्की-पकाई फसल पर खतरा मंडरा रहा है। यही नहीं प्रदेश में खेतों में आग से भी किसानों की फसल नष्ट हो रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज करनाल दौरे पर किसानों के साथ बातचीत की। अन्नदाताओं का कहना है कि  ओलावृष्टि से इंद्री, गढ़ी बीरबल और घरौंडा इलाके में खड़ी फसल धरती में बिछ गई है।

आंधी से बिजली आपूर्ति ठप, सड़कों पर गिरे पेड़ पानीपत के मतलौडा क्षेत्र में आंधी से 50 खंभे गिरने से 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended