Main Logo

किसानों का दिल्ली कूच 2 दिन के लिए टला, पंधेर बोले-हम बनाएंगे रणनीति, युवा किसान की मौत के बाद फैसला

 | 
दिल्ली कूच 2 दिन के लिए टला, पंधेर बोले-हम बनाएंगे रणनीति

HARYANATV24: पंजाब के किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का प्लान 2 दिन के लिए टाल दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर किसान की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है।

वहीं, खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर पर भी किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया, इसके जवाब में प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई है।

किसान आंदोलन 2.0 के 9वें दिन चार दौर की वार्ता विफल होने के बाद पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही जगहों पर किसान और पुलिस के बीच टकराव चल रहा है। पुलिस रबड़ बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर किसानों को रोक रही है।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस का चारो तरफ से घेरकर पराली में मिर्च पाउडर डाल कर आग लगा दी गई। जहरीले धुएं पुलिस को सांस लेने में परेशानी हुई और विजिविलिटी कम हो गई।

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पथराव के साथ लाठी, गंडासे इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों पर किया हमला किया गया। जिसमें लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों से शांति की पुलिस ने शांति की अपील की है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended