Main Logo

किसान आंदोलन: इन जिलों में इंटरनेट और पंजाब के रास्ते बंद, किसानों को रोकने को ठोकी कील

 | 
Kisan Andolan Part-2

HARYANATV24: हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद तीनों राज्यों में अलर्ट है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। 12 जिलों में धारा 144 लागू कर सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करने का फैसला लिया है।

प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है और शंभू टोल पर बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। जैमर के बीच सूचनाओं का  आदान-प्रदान नहीं हो सकेगा। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक है।

शंभू टोल से आगे पुलिस के अलावा कोई नहीं जा सकेगा। पंजाब हरियाणा सीमा पर बीएसएफ और आरएएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है।

शंभू बॉर्डर पर सीमेंट के बैरिकेड लगाने के बाद सीमेंट में कीलें भी गाड़ दी गई हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से कुछ लोग घग्गर नदी से आवागमन कर रहे हैं।

बहादुरगढ़ में पांच लेयर की सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। टीकरी बॉर्डर पर कंटीले तार और सिमेंटिड बैरिकेड लगाए गए हैं। सर्विलांस के लिए आधुनिक कैमरे और साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली चलो का एलान कर रखा है।

  • अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।
  • अंबाला से नारायणगढ़ जाने वाले वाहन छावनी कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर होते हुए नारायणगढ़ जा सकते हैं।
  • एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बांधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला, रामगढ़, साहा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री, पिपली, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।
  • दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों के लिए दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, इंद्री, लाडवा या करनाल, कुरुक्षेत्र, उमरी  चौंक, लाडवा, रादौर, यमुनानगर एन एच344ए, मुलाना, शहजादपुर, बरवाला, पंचकुला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, शाहबाद, साहा, शहजादपुर, पंचकूला होते हुए भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में आने वाले वाहन  सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़कर कुरुक्षेत्र, पेहवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन अमृतसर जालंधर, लुधियाना, चीका, पेहवा, एनएच-152डी से होकर जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जा सकते हैं।  चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन पंचकूला, रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली, करनाल से होकर भी दिल्ली जा सकते हैं।
  • हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। इसके अलावा नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152डी, पेहवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
  • चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पेहवा कट से एनएच152डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।
  • आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended