किसानों की बढ़ी मुसीबत, बारिश में भीगी 6 हजार क्विंटल कपास, सरकार से लगाई गुहार
Nov 10, 2023, 17:21 IST
| HARYANATV24: दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा लगभग छह हजार क्विंटल कपास रूपी सफेद सोना भीग गया। हालांकि तिरपाल के जरिये इसे ढकने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बावजूद भी बहुत सी कपास भीग गई। ऐसे में आढ़ती और किसान चिंतित नजर आए। भिवानी में पांच एमएम वर्षा दर्ज की गई।
मौसम के एकाएक करवट बदलने से आढ़ती और किसानों की धड़कने बढ़ गई। आढ़ती कह रहे थे कि वर्षा फसलों के लिए जरुरी है पर मंडी में खुले में रखी कपास भीग गई। इससे कपास खराब हो जाएगी और इसका नुकसान बहुत ज्यादा होगा।
आढ़ती सतीश कुमार और किसान सतबीर सिंह ने बताया कि कपास इस बार पिछले साल की अपेक्षा कम है। पहले भी मौसम की मार की भेंट कपास चढ़ चुकी है। अब खेतों में यहां मंडी में पहुंची है या थोड़ी बहुत खेतों में खड़ी है इस वर्षा में खराब हो जाएगी। किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
भिवानी अनाज मंडी में प्रतिदिन 1500 से 2000 क्विंटल कपास आ रही है। आढ़तियों की माने तो मंडी में प्रतिदिन 1500 से 2000 क्विंटल कपास आ रही है। वर्षा के चलते मंडी में पहुंची किसानों और आढ़तियों को कपास भीगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।