Main Logo

यमुना नदी के हथिनी कुंड बैराज पर बनेगा घाट, दिल्ली-उत्तर प्रदेश को यहां से मिलता है पानी

 | 
हथिनी कुंड बैराज पर बनेगा प्रदेश का पहला घाट

HARYANATV24: हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को पानी देने वाले हथिनी कुंड बैराज पर अब प्रदेश का पहला घाट बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने बुधवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने यहां बड़ा घाट बनाने की मांग रखी।

इस पर सीएम ने हामी भर दी है। अब जिस जगह पर घाट बनाया जाएगा। उस जगह को बैराज के पास चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद घाट बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। चूंकि इसी बैराज से यमुना नदी का जल प्रवाहित हो रहा है। इसलिए यहां काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने भी आते हैं। 

बैराज से निकलने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी नदी
जानकारी के अनुसार यमुना नदी हिमाचल की पहाड़ियों से निकल कर यमुनानगर होते हुए दिल्ली तक पहुंचती है। यमुनानगर में पानी को बांटने के लिए हथिनी कुंड बैराज का निर्माण किया गया था। इसके 18 गेट है।

बैराज से गुजर रही यमुना नदी प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। बैराज के तट पर उत्तर प्रदेश की तरफ अजात आश्रम बना हुआ है। जहां काफी संख्या में श्रद्धालु भी आते हैं। इसलिए यहां घाट बनाने की भी मांग की गई है।

अटल पार्क में होगी बोटिंग
बता दें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैराज के पास बने पार्क का नाम अटल पार्क रखा है। इस पार्क में जल्द पेड़-पौधों, फूल के अलावा बोटिंग भी शुरू होगी। वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended