Main Logo

हरियाणा: किसानों के लिए खुशखबरी, फसल सिंचाई के लिए अब दिन में भी मिलेगी बिजली

 | 
हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी

HARYANATV24: मुख्यमंत्री ने बढ़ती ठंड को देखते हुए ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया। किसान अब दिन के समय में अपने खेतों में पानी दे सकेंगे। अब सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 2 शिफ्टों में बिजली मिलेगी। इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण किसानों द्वारा अपने खेतों में पानी देने में आ रही परेशानी को दूर करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया है। अब किसानों को दिन के समय में 2 शिफ्टों में बिजली मिलेगी, जिससे किसान रात को बजाय अब दिन के समय में अपने खेतों में पानी दे सकेंगे।

मनोहर लाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाए।

सरकार के इस निर्णय से किसानों को बहुत बड़ा लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर से किसानों द्वारा सरकार को इस परेशानी से अवगत कराया जा रहा था, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended