गुरुग्राम: MLA गोपाल कांडा पर ED की रेड, खंगाला जा रहा घर-ऑफिस, BJP सरकार को बाहर से दे रहेसमर्थन
Updated: Aug 9, 2023, 11:42 IST
| हरियाणा के चर्चित MLA गोपाल कांडा पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट की रेड हुई है। सुबह 6 बजे ED की टीमें उनके गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस पहुंची। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनके यहां डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं।
गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के मुखिया हैं। वे सिरसा से विधायक हैं। हरियाणा की BJP और जजपा की गठबंधन सरकार को वे बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा भाजपा में हैं। कुछ दिन पहले ही कांडा एयरहोस्टेस सुसाइड केस से बरी हुए थे।