Main Logo

Haryana: डेडलाइन गुजरने के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, यमुना में बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज

 | 
यमुना में बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज, डेडलाइन गुजरने के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट

HARYANATV24: आखिरकार अब जाकर यमुना क्षेत्र में बाढ़ बचाव के कार्यों में तेजी आई है। इसके तहत लालूपुरा गांव के नजदीक यमुना नदी के तटबंध मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में काम पूरा कर दिया जायेगा।

यमुना के तटबंध मजबूत होने की प्रक्रिया में तेजी से आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि पहले 30 जून और फिर सात जुलाई की डेडलाइन तय थी। यह समय बीतने के बाद बाढ़ बचाव के कार्यों में तेजी आई है।

यमुना से लगते करनाल जिले के सबसे संवेदनशील प्वाइंट लालूपुरा घाट पर रिवटमेंट का काम शुरू हो चुका है। करीब 3300 फिट लंबे तटबंध का काम एक सप्ताह में पूरा करने का दावा है।

यमुना पर तटबंध बांधने का काम समय पर पुरा न होने से गत वर्ष अचानक आए पानी से यमुना में बाढ़ आ गई थी। गांव लालूपुर के आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल बाढ़ की भेंट चढ़ गई थी और आसपास खेती करने वाले किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि प्रशासन ने करीब एक माह तक तट पर कार्य करके पानी गांव में आने से रोक लिया था लेकिन फसलों का नुकसान हो गया था।

गांव लालूपूरा व आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष बाढ़ में खेतों में फसलें तबाह होने के बावजूद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने न तो उनकी सुध ली और न मुआवजा ही मिला। फसलें नष्ट होने के कारण वे कर्जदार हो गए हैं। प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended