हरियाणा के CM ने की बेरोजगारों के लिए बड़ी घोषणा, जल्द भरे जाएंगे इन ग्रुपों के 60 हजार पद

HARYANATV24: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में चल रही ग्रुप सी व डी की 60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। पहले ग्रुप सी का परिणाम निकाला जाएगा, उसके बाद ग्रुप डी की भर्ती की जाएगी। यह बात उन्होंने भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री सोमवार को सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के पिता चौ. भल्लेराम के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे। शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. भल्लेराम ने 94 वर्ष तक स्वस्थ जीवन जीया, वे समाजसेवी तथा नेक इंसान थे उनका सात्विक व्यक्तित्व था।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव उन्हें लगता था कि एक साथ हो सकते हैं, परन्तु अब चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें कोई भी संकते नहीं आया है कि चुनाव एक साथ हो। ऐसे में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव अपने पूर्व निर्धारित समय में होने की संभावना है।