Main Logo

हरियाणा CM मनोहर को मिली एक और जिम्मेदारी, बीजेपी ने मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक किया नियुक्त

 | 
CM मनोहर को मिली एक और जिम्मेदारी

HARYANATV24: पांच राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बहुमत हासिल किया। जल्द ही इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी जाएगी।

इसी बीच बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा कर दी है। पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी जिम्मेदारी मिली है।


 

सीएम मनोहर को मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही डॉ. के लक्ष्मण और सुश्री लाकड़ा को भी पर्यवेक्षक के लिए चुना गया है। वहीं, राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक चुना है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended