Main Logo

हरियाणा: सीएम नायब सैनी ने मंत्रियों के साथ की कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

 | 
हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक, मंत्रियों के साथ सीएम नायब सैनी ने कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

HARYANATV24: आज चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हुई।

इस संदर्भ में सीएम नायब सैनी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा कि मंत्रिमंडल की इस बैठक में  प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और चुनाव आयोग की सहमति से जनहित में फैसले लिए गए।

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए गति पकड़ते प्रचार अभियान के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्रिमंडल की यह बैठक बुलाई थी। इस बैठक में प्रदेश की नई आबकारी नीति को मंजूरी दिए जाने की संभावना थी। राज्य निर्वाचन आयोग पहले ही आबकारी नीति पर अपनी सहमति दे चुका है।

राज्य में 12 जून से नई आबकारी नीति लागू होगी जो अगले साल 11 जून तक जारी रहेगी। कैबिनेट बैठक के प्रशासनिक से अधिक राजनीतिक मायने हैं। इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रचार को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ चर्चा के लिए उपस्थित रहे। वहीं संभवत किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended