Main Logo

Haryana: चुनाव परिणाम पर बोले सीएम, हरियाणा विधानसभा 2024 में भी दिखेगा असर

 | 
चुनाव परिणामों का हरियाणा  विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा इंपेक्ट- CM

HARYANATV24: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम मनोहरलाल ने कहा कि जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों पर मुहर लगाने का काम किया है। इन चुनावों के परिणाम का 2024 लोकसभा-विधानसभा चुनाव पर भी निश्चित तौर पर असर दिखेगा।

उन्होंने कहा कि हम लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर तैयार हैं। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में इसका इंपेक्ट आएगा। भाजपा-जजपा के गठबंधन के सवाल पर सीएम ने कहा कि समय आने पर इसका फैसला लेंगे।

हिसार भाजपा कार्यालय में पहुंचे सीएम मनोहरलाल का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर, रंग गुलाल उड़ाकर खुशी जाहिर की।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मनोहरलाल ने कहा कि छतीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। तेलंगाना में भी भाजपा की सीट दस गुणा बढ़ी हैं।

चारों राज्यों की जनता ने केंद्र सरकार की नीतियों तथा हमारे चुनाव घोषणा पत्र पर विश्वास किया है। जनता ने जाति-पाती, नारों की राजनीति को नकार दिया है। भाजपा-जजपा के गठबंधन के सवाल पर सीएम बोले यह नीतिगत फैसले समय के अनुसार लिए जाते हैं।

चुनाव से पहले तो हमारा गठबंधन नहीं था। चुनाव के बाद परिस्थितियां बनी तो हमें गठबंधन करना पड़ा। आवश्यकता कैसी होंगी यह नीतिगत फैसला समय पर लिया जाएगा। रणनीति का एलान समय पर किया जाएगा।



 

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended