Main Logo

हरियाणा CM के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य का इस्तीफा, CMO में शुरू हुई हलचल

 | 
CM के मीडिया एडवाइजर का इस्तीफा

HARYANATV24: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2014 में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही मीडिया एडवाइजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी।

वह लगातार करीब 9 साल से सीएम के मीडिया एडवाइजर का काम देख रहे थे। उनके इस्तीफे से मुख्यमंत्री कार्यालय में हलचल मची हुई है।

हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अमित आर्य ने 30 अगस्त को ही मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

सरकार ने नहीं की पुष्टि
अमित आर्य के इस्तीफे को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। मुख्यमंत्री ने भी उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री 8 सितंबर तक चंडीगढ़ से बाहर हैं।

अब उनके इस्तीफे को लेकर उनकी वापसी के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। इस्तीफे को लेकर जब अमित आर्य से बात की गई तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

2 महीने पहले दिल्ली से आए चंडीगढ़
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहाकार अमित आर्य की दो महीने पहले दिल्ली से चंडीगढ़ वापसी हुई थी।अभी वह चंडीगढ़ में सरकार को अपनी सेवाएं CM के मीडिया सलाहाकार के तौर पर दे रहे थे।

चंडीगढ़ वापसी को लेकर लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सीएमओ में बड़ा जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा था। हरियाणा सरकार के तत्कालीन एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजेश खुल्लर की ओर से CMO में हुए इस बदलाव के ऑर्डर जारी किए थे। उनकी जगह दिल्ली के हरियाणा भवन में राजीव जेटली की नियुक्ति की गई थी।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended