Main Logo

Haryana: पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं से बढ़ेगी ठंड, इतना कम हुआ हिसार का तापमान

 | 
Thand Hisar

HARYANATV24: हरियाणा में हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश व इस सीजन का सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से तापमान में गिरावट आ रही है।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 13 दिसंबर को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। शनिवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। चूंकि इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है तो उस तरफ से आने वाली हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी।

17 दिसंबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। मगर इसके गुजरने के बाद तापमान में और गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
उधर भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर प्रदेश के कई जिलों के लिए 19 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद व जींद शामिल है।


हरियाणा में पड़ रही सूखी ठंड, अब बढ़ेगी धुंध
अभी तक हरियाणा में सूखी ठंड पड़ रही है। इसी सूखी ठंड के कारण अधिकांश क्षेत्रों में धुंध अधिक नहीं दिखाई दे रही है। इसका प्रमुख कारण है कि पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न हो पाना। पूर्व के वर्षों में दिसंबर आने से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाते थे और बारिश करते थे। इस बार पश्चिमी विक्षोभ तो आ रहे हैं मगर उनकी सक्रियता अधिक नहीं है।

कोहरे का येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 16 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें जींद, फतेहाबाद, सिरसा, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व अंबाला शामिल हैं। वहीं अन्य क्षेत्रों में हल्का प्रभाव दिखाई दे सकता है। गौरतलब है कि मौसम विज्ञान विभाग मौसम से संबंधित चेतावनियों के लिए इन सचेतकों का प्रयोग करता है। इसमें रेड अलर्ट का मतलब चेतावनी होता है, ओरेंज अलर्ट सचेत रहने, येलो अलर्ट स्थिति पर ध्यान रखने तो ग्रीन अलर्ट सामान्य स्थिति को दर्शाता है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended