Main Logo

Haryana: जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान DSP को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

 | 
करनाल में DSP को जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान आया हार्ट अटैक

HARYANATV24: पानीपत के सिवाह गांव स्थित जेल के डीएसपी जोगिंदर देसवाल की हृदयघात से मौत हो गई। वह करनाल शहर की न्यायपुरी में रहते थे। वह सुबह घर के पास ही स्थित जिम में व्यायाम करने गए थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

50 वर्षीय जोगिंदर देसवाल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वह करनाल जेल में भी डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका परिवार करनाल की न्यायपुरी में रहता है। सोमवार की सुबह वह रूटीन में घर से जिम में व्यायाम करने गए थे। सुबह साढ़े पांच से छह बजे के बीच में उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई।

मौत की खबर के बाद परिजन- परिचितों में शोक की लहर

आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु का समाचार मिलते ही रिश्तेदार व परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका सामाजिक ताल्लुक अच्छा खासा था। लिहाजा शहर से भी बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended