Haryana: INLD के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर 72 घंटे से ED की छापेमारी जारी, अन्य पार्टी के नेताओं के बीच बढ़ी बेचैनी
Jan 7, 2024, 10:52 IST
| HARYANATV24: हरियाणा के INLD पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर पर ईडी की रेड जारी है। यह छापेमारी करीब 72 घंटों से चल रही है।
बताया जा रहा है कि ईडी के डायरेक्टर खुद उनके घर पर आ गए हैं। पूर्व विधायक के कुछ समर्थक एसपी से भी मिले थे। उनका कहना है कि हथियारों के लाइसेंस हैं और शराब का परमिट बना हुआ था। समर्थकों की बीच बेचैनी बढ़ गई है।
दूसरे दल के नेता भी ईडी की इस कार्रवाई पर पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। विधायक की गली और आसपास में सन्नाटा पसरा हुआ है। पूर्व विधायक के रिश्तेदार मॉडल टाउन निवासी बब्बल के घर दोबारा गई ईडी की टीम वहां से लौट चुकी है।
दिलबाग सिंह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी भी हैं। करीब 4 साल पहले दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला के साथ हुई थी।