Main Logo

Haryana: 'किसानों का तरीका गलत, पंजाब सरकार को देखना चाहिए- सीएम मनोहर

 | 
'किसानों का तरीका गलत, ट्रैक्टर खेती के लिए है न कि..- सीएम मनोहर

HARYANATV24: किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता की है। मनोहर लाल ने कहा कि ऊर्जा हमारी लाइफलाइन है। जिस युग में हम चल रहे हैं। उसमें ऊर्जा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है।

हरियाणा में पिछले नौ साल में हमने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण काम किया है। 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी। तब डिमांड नौ हजार मेगावाट थी। अभी बिजली की डिमांड बढ़कर 14 हजार मेगावाट हो गई है। हम लगातार इसकी आपूर्ति बनाए हुए हैं।

मनोहर ने देसी गाय के गोबर से प्राकृतिक खेती करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। सीएम ने कहा बागवानी खेती के लिए हमने 140 करोड रुपए दिए। हरियाणा में किसानों से पराली खरीदी गई। हरियाणा में पराली जलाने का सिस्टम खत्म हो गया है।

मुख्यमंत्री कहा कि हमने उड़ीसा के साथ हरियाणा का 800 मेगावाट का बिजली समझौता किया है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में 800 मेगावाट का प्लांट लगेगा। सीएम ने कहा कि 5800 गांव में 24 घंटे बिजली हम दे रहे हैं।

किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मांगे हरियाणा ये नहीं बल्की केंद्र से है। दिल्ली जाना सबका अधिकार है लेकिन कौन किस सोच के साथ जाना चाहता है ये देखना होगा। पहले हमने देखा है कि दिल्ली रास्ता बंद होने से बडा नुक्सान हऐ। एक - एक साल का राशन लेकर जाना ट्रैक्टर क्रेन लेकर जाना सही तरीका नहीं है।

ट्रैक्टर खेती करने के लिए है। उसका इस्तेमाल वहां होना चाहिए। गुरनाम सिंह चढूनी की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ कर जाएंगे और किसानों की मांगे उठाएंगे। पत्रकार अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

हरियाणा के किसानों को लेकर कहा कि पंजाब सरकार हमें देख ले कि हमने अपने किसानों के लिए कितना काम किया है। पंजाब भी हमारी तरह किसानों के लिए योजनाएं चलाए हमारी तरह ज्यादा से ज्यादा फसलों पर एमएसपी दे।पंजाब का किसान पंजाब सरकार को बोले वो भी उसकी सहायता करे तो उनकी आधी समस्याएं खत्म हो जाएगी।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended