Main Logo

Haryana: कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, हिसार में गिरा पारा, जानिए बाकी जिलों का हाल

 | 
कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार

HARYANATV24: हरियाणा के जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। बुधवार को हिसार महेंद्रगढ़ में शिमला से भी ज्यादा ठंड रही। शिमला में न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री तो हिसार में 7.6 और महेंद्रगढ़ में पारा 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ प्रदेश में भी सबसे ठंडा रहा। दिल्ली और आसपास के इलाकों की ठंड डराने वाली होती है। इस बार दिसंबर का पहला सप्ताह खत्म होने को है, लेकिन अभी वैसी सर्दी नहीं पड़ रही है। तापमान सामान्य या इसके आसपास ही हैं।

मैदानी क्षेत्रों के तापमान में दो तीन डिग्री की गिरावट

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले सप्ताह से स्थिति थोड़ी बदलेगी। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी दो तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। माह के तीसरे या चौथे सप्ताह तक वर्षा की संभावना बनेगी तो अधिकतम तापमान भी कम हो जाएगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल न्यूनतम तापमान में ही कमी आएगी। दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने से अधिकतम तापमान ज्यादा नहीं गिरेगा। वजह, दिन के तापमान में गिरावट एवं कोहरे के लिए बरसात होना जरूरी है। जबकि अभी कम से कम एक सप्ताह के दौरान बरसात की कोई संभावना नहीं लग रही है।

यानी सुबह-शाम और रात की ठंड जहां थोड़ा ठिठुरन पैदा करने वाली है वहीं दिन में चटकीली धूप से राहत मिलेगी। दिसंबर के तीसरे य चौथे सप्ताह से दिन में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। सोमवार तक ही दिल्ली का अधिकतम पारा 23 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

महेंद्रगढ़ 7.3

हिसार 7.6

नारनौल 8.8

अंबाला 9.6

भिवानी 9.9

रोहतक 10

सिरसा 10.2

गुरुग्राम 10.3

कुरुक्षेत्र 11.9

हिसार एक दिन में 0.7 डिग्री गिरा पारा

मौसम में परिवर्तन के चलते हिसार का न्यूनतम तापमान तेजी से कम हो रहा है। एक दिन में ही 0.7 डिग्री घटकर 8.3 से 7.6 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में गिरावट से रात को ज्यादा ठंड हुई, जबकि दिन में तापमान 22 से 24 डिग्री के आस पास है। दिन में धूप निकलने पर लोगों को कोहरे से राहत मिली है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended