Main Logo

Haryana: खुशखबरी! सिरसा से सोनीपत के बीच सीधी बस सेवा, यात्रियों को होगी सुविधा, समय कर लीजिए नोट

 | 
खुशखबरी! सिरसा से सोनीपत के बीच सीधी बस सेवा

HARYANATV24: हरियाणा रोडवेज ने प्रदेश के आखिरी कोने से डबवाली से सोनीपत के लिए सीधी बस सुविधा उपलब्ध करवाई है। रोडवेज के सोनीपत डिपो की दो बस हर रोज डबवाली से चलेंगी। डबवाली सब डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर ने बताया कि सुबह 6.55 बजे डबवाली से सिरसा, हिसार, जींद, गोहाना से होते हुए बस सोनीपत पहुंचेगी।

दूसरी बस सुबह 7.30 बजे चलेगी। उक्त रूट से बस सोनीपत पहुंचेगी। एसएस के मुताबिक इससे पूर्व डबवाली से सोनीपत के लिए कोई सीधी बस सुविधा नहीं थी।

डबवाली इलाके को शिक्षा की दृष्टि से फायदा होगा। सोनीपत में दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी आफ फूड एंड टेक्नोलॉजी, ओपी जिंदल ग्लोबल कॉलेज, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी इंटरप्रेनियरशिप एंड मैनेजमेंट, अशोका विश्वविद्यालय हैं।

सोनीपत के कुंडली में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी परियोजना है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पास दिल्ली परिसर के विस्तार के लिए 50 एकड़ जमीन है। कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी सोनीपत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए परियोजनाओं को शुरु किया है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended