रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार की निशुल्क बस यात्रा: बूथों पर बसें नहीं होने से यात्री परेशान

HARYANATV24: हरियाणा सरकार ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे से रक्षाबंधन पर निशुल्क बस यात्रा की शुरुआत कर दी। निशुल्क बस यात्रा के शुरू होते ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों की कमी खलती हुई नजर आई।
टिकट नंबर देते दिखाई दिए कर्मचारी
सरकार ने रक्षाबंधन को देखते हुए बसों में महिलाओं और बच्चों की यात्रा फ्री की हुई है। काउंटर पर बस परिचालक बस के सीट के नंबर काटते हुए नजर आए।
लंबे रूटों की बसों को लोकल रूटों पर चलाया
रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि बस डिपो में मौजूद 120 बसों को विभिन्न रूटों पर रवाना किया गया। जो बसें लंबे रूटों पर जाती थी, उन्हें भी दो दिन के लिए लोकल रूटों पर ही लगाया गया है, ताकि महिला यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
बूथों पर देते रहे सीट नंबर
सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, पानीपत व रोहतक रूट पर नजर आई। बूथ पर बैठे कर्मचारी ने बताया कि यात्रियों के साथ ही महिलाओं को भी बस में सीट नंबर दिया जा रहा है। जिससे वह आरामदायक सफर कर सकें।
हरियाणा की सीमा तक ही निशुल्क सफर
रोडवेज विभाग की बसों में सफर करने वाले महिलाओं को सिर्फ हरियाणा की सीमा तक ही निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली महिलाओं को भी फ्री बस सेवा का लाभ मिलेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जाने वाली महिलाओं को किराया वहन करना होगा।