Main Logo

Haryana: बारिश में भीगा मंडियों में पड़ा अनाज, इन पांच जिलों में ज्यादा नुकसान, जानें आज का मौसम

 | 
गेहूं-सरसों भीगी, पांच जिलों में ज्यादा नुकसान, मंडियों में पड़ा था अनाज; जानें आज का मौसम

HARYANATV24: प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दोपहर बाद रोहतक सहित पांच जिलों में आंधी के साथ वर्षा हुई। इससे मंडियों में खुले में पड़ा लाखों टन गेहूं और सरसों भीग गई। वहीं, रविवार को भी प्रदेश में ओलावृष्टि व वर्षा की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने दो दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा में 13 रात से 15 तक मौसम में बदलाव के साथ दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते वर्षा की संभावना व्यक्त की थी।

हिसार में सुबह से ही मौसम में बदलाव रहा। वहीं प्रदेश के सिरसा, भिवानी, पानीपत, झज्जर, रोहतक जिलों में हल्की वर्षा हुई है। गेहूं की फसल पर दाना बना हुआ है। हवा चलने से फसल की बाली नीचे गिरने का डर बना हुआ है। वहीं प्रदेश की मंडियों में सरसों और गेहूं की आवक पीक पर है, लेकिन ढीला उठान किसानों के लिए मुसीबत बना है।

मंडियों में लाखों टन गेहूं और सरसों खुले में पड़े होने के बावजूद अव्यवस्था फैली है। शनिवार दोपहर को हुई वर्षा से सरसों, गेहूं को भारी नुकसान हुआ है। अनाजमंडी में वर्षा से बचाव के लिए तिरपाल इत्यादि के फिलहाल कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए थे।

ओरेंज अलर्ट

यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद

यलो अलर्ट

चरखी दादरी, भिवानी, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल, अंबाला, पंचकूला

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended