Main Logo

Haryana: मई महीने में सबसे अधिक चल सकती है लू, इस सप्ताह बढ़ेगा तापमान, जानें आज का मौसम

 | 
मई महीने में सबसे अधिक चल सकती है लू, इस सप्ताह बढ़ेगा तापमान

HARYANATV24: अप्रैल महीने का चौथा सप्ताह शुरू हो गया है। लेकिन अब भी दोपहर के समय लू चलनी शुरू नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण इस बार मौसम ठंडा रहना है। अप्रैल महीने में अब तक चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गए है। जिससे तापमान में कमी देखने को मिल रही है। रविवार को मौसम साफ ही रहा और दोपहर के समय कुछ समय के लिए लू भी चली।

रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार तड़के जिले में हल्की वर्षा होने के कारण तापमान में कमी देखने को मिली थी। लेकिन जैसे ही तेज धूप निकली वैसे ही मौसम साफ हो गया और फिर से गर्मी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहने वाला है। जिससे किसानों को राहत मिली है। इस समय गेहूं कढ़ाई का कार्य चल रहा है। लेकिन बार-बार मौसम में बदलाव आने के कारण परेशानी आ रही थी। किसानों की माने अगले एक सप्ताह में गेहूं का कार्य पूरा हो जाएगा।

पिछले साल अप्रैल महीने की बात करे तो दोपहर के समय लू चलनी शुरू हो गई थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा था। 21 अप्रैल तक पिछले साल 38.5 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था।

लेकिन इस बार केवल 11 व 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर गया था। लेकिन उसके बाद मौसम फिर से खराब हो गया और बूंदाबांदी हुई थी। माना जा रहा है कि इस बार मई महीने में सबसे अधिक लू का सामना करना पड़ेगा। जिससे नरमा बिजाई भी प्रभावित हो सकती है।

वर्ष 2023 में अप्रैल महीने में यह था तापमान

10 अप्रैल 35 22

11 अप्रैल 36 23

12 अप्रैल 36 23

13 अप्रैल 37 24

14 अप्रैल 38 24

15 अप्रैल 37 22

16 अप्रैल 35 22

17 अप्रैल 38.3 25

18 अप्रैल 38.4 25

19 अप्रैल 35 23

20 अप्रैल 35 22

21 अप्रैल 37 24

वर्ष 2024 में अप्रैल महीने का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 अप्रैल 36.5 22

11 अप्रैल 37 22

12 अप्रैल 37 22

13 अप्रैल 32 22

14 अप्रैल 30 22

15 अप्रैल 32 22

16 अप्रैल 35 22

17 अप्रैल 34 22

18 अप्रैल 35 23

19 अप्रैल 35 23

20 अप्रैल 33 21

21 अप्रैल 35 22

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended