Main Logo

Haryana: अभी और बढ़ेगी गर्मी, दिन के बाद रात का तापमान भी बढ़ा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

 | 
Haryana: अभी और बढ़ेगी गर्मी, दिन के बाद रात का तापमान भी बढ़ा, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

HARYANATV24: प्रदेश में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रात भी गर्म हो कई है। नारनौल में रात का तापमान 31 डिग्री तो सिरसा का 30 डिग्री पहुंच गया है।

पिछले दिनों हुई वर्षा और आंधी से यह तापमान 22 डिग्री के आसपास आ गया था। वहीं बुधवार को 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसी प्रकार पांच जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। गर्मी बढ़ने के कारण मंगलवार को नूंह 45.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। दिन के समय चल रही गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में उछाल आया है। यह तापमान काफी शहरों का 45 डिग्री के आसपास चल रहा है।

वहीं रात के तापमान में उछाल आने से गर्मी बढ़ी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने और गर्म लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। बुधवार को भी ओरेंज और यलो अलर्ट जारी होने के साथ ही यमुनानगर, करनाल, पानीपत में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

इसी प्रकार 13 जून को लू का ऑरेंज और येलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 13 जून तक मौसम शुष्क रहने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। सिरसा का तापमान फिर से बढ़ा है और वह 45.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत में येलो अलर्ट रहेगा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended