Haryana: HPSC की बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर मेहरबानी, बिना डोमिसाइल के कर सकेंगे आवेदन
HARYANATV24: नौकरियों में भ्रष्टाचार और अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला हरियाणा लोक सेवा आयोग एक फिर चर्चा में है। इस बार आयोग ने एचसीएस भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों पर मेहरबानी की है।
इस भर्ती में वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास हरियाणा का डोमिसाइल नहीं है। उनको आयोग द्वारा जारी फार्म भरके स्व:हस्ताक्षित करके हरियाणा की उस रिहायश का पता लिखना होगा, जहां वे इस समय रह रहे हैं।
आयोग के इस फैसले से मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले अभ्यर्थियों में रोष है। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी आयोग को निशाने पर लिया है। कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों के युवाओं की पहचान छिपाने के लिए यह फैसला लिया गया है, इसे तुरंत वापस लिया जाए।
गौरतलब है कि आयोग ने एचसीएस (न्यायिक शाखा) के 174 पदों के लिए पद विज्ञापित किया है। 31 जनवरी तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
हरियाणा में सामान्य श्रेणी के पदों के लिए किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के आने से सामान्य श्रेणी में प्रतियोगिता बढ़ेगी।
हालांकि, आरक्षित पदों के लिए बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। इनके लिए हरियाणा के आरक्षित वर्ग के ही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
आयोग के पत्र से केवल बाहरी अभ्यर्थी खुद को हरियाणा का निवासी बता सकेंगे। सबसे बड़ा सवाल है कि केवल स्व हस्ताक्षरित फार्म अपलोड करने को कहा है, ऐसे में ये तस्दीक कौन करेगा कि बाहरी अभ्यर्थी कब से हरियाणा में रह रहा है या नहीं।
आयोग भर्ती के नियमों, शर्तों और सिलेबस में लगातार बदलाव कर रहा है। इसका असर ये है कि आयोग की अधिकतर भर्तियों में पद खाली रह रहे हैं। लिखित परीक्षा में सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षित के लिए 40 प्रतिशत की शर्त लगाई गई है।
इसी प्रकार, एक दिन पहले ही पर्यावरण सहायक अभियंता के पदों को लेकर सिलेबस से हरियाणा सामान्य ज्ञान के 20 प्रतिशत अंकों हटा दिया गया है।
इन भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी चयनित
भर्ती |
कुल पद |
बाहरी राज्यों के |
सहायक प्रोफेसर राजनीतिक शास्त्र |
18 |
11 |
एसडीओ इलेक्ट्रिकल |
80 |
78 (बाद में रद्द किया) |
एसडीओ इलेक्ट्रिकल |
99 |
77 |
लेक्चरर ग्रुप ब टेक्निकल |
157 |
103 |
एचसीएस कार्यकारी शाखा-2017 |
3 |
1 |
डीएचओ (बागवानी) |
26 |
12 |
एचसीएस-2022 बीडीपीओ |
7 |
4 |
इन भर्तियों में खाली रहे पद
भर्ती |
कुल पद |
खाली पद |
एचसीएस (कार्यकारी शाखा) |
100 |
39 |
एडीओ कृषि विभाग |
600 |
550 |
पीजीटी संगीत |
80 |
55 |
पीजीटी राजनीतिक शास्त्र |
287 |
95 |
लेक्चरर इलेक्ट्रिकल |
61 |
21 |
लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग |
44 |
10 |
लेक्चरर इंस्ट्रूमेंट |
17 |
-- |