Main Logo

Haryana: जजपा-इनेलो के एक होने की संभावना! अजय चौटाला ने दिए संकेत, कहा- हम साथ आने को तैयार

 | 
JP-INLD Likely To Lose; Ajay Chautala Gave Support, Said- We Are Ready To Go

HARYANATV24: चौटाला साहब (ओपी चौटाला) अगर पहल करें तो जजपा-इनेलो के साथ आने को तैयार है। अनेक लोग इसके लिए प्रयासरत हैं। बड़े होने के नाते चौटाला साहब का पहल करने का दायित्व बनता है। अगर वो कल बुलाएंगे तो हम कल ही चले जाएंगे।

ये बात जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कही। वो भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जजपा के प्रत्याशी राव बहादुर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील करने दादरी हलके के विभिन्न गांवों में पहुंचे।

इसी दौरान पत्रकार की ओर से जब उनसे इनेलो और जजपा के एक मंच पर आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये चौटाला साहब पर ही निर्भर करता है। जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जानकारी उन्हें भी एक टीवी चैनल के जरिये मिली है। निशान सिंह जब उनसे मिलेंगे तो वो जरूर उनसे पूछेंगे। हालांकि अजय चौटाला ने कहा कि पहले निशान सिंह ने कभी नाराजगी उनके समक्ष जाहिर नहीं की।

जजपा के दो विधायक जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हिसार जिले में जजपा के तीन विधायकों में से दो भाजपा में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों को भाजपा में शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए किसी अच्छे मौके का इंतजार किया जा रहा है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में यह दोनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार जजपा के विधायक भाजपा सरकार के समर्थन में हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद सरकार के बहुमत साबित करने के समय सरकार के साथ दिखे थे। उसी दिन जजपा की हिसार रैली से दूरी बनाकर पार्टी को अपना संदेश साफ कर दिया था। अब भाजपा में जाने की केवल औपचारिकता बाकी है। दोनों अपने टिकट को लेकर आश्वासन चाहते हैं।


हाल ही में कांग्रेस की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल भाजपा में आ चुकी हैं। ऐसे में भाजपा को हिसार जिले की विधानसभा सीटों की टिकटों में बदलाव करना पड़ेगा। ऐसे में हिसार, नलवा, बरवाला के प्रत्याशियों में बदलाव हो सकता है।

जजपा के दोनों विधायक कांग्रेस के साथ भी संपर्क में हैं। अगर भाजपा में टिकट का पक्का भरोसा नहीं मिला तो कांग्रेस में भी जाने को तैयार हैं। अभी कांग्रेस की ओर से भी इन लोगों को टिकट का वादा नहीं मिल रहा।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended