Main Logo

Haryana: पूर्व राज्य मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने की सदन में घुसने की कोशिश

 | 
महिला कोच छेड़छाड़ केस: विधानसभा पहुंची महिला कोच

HARYANATV24: पूर्व राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली महिला कोच सचिवालय का पास बनवाकर विधानसभा के बाहर पहुंची। महिला कोच की और से लगातार राज्यमंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

महिला कोच गृहमंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने की बात पर अड़ी रही। पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उसे समझा बुझा कर वहां से वापस भेजा। इस दौरान कई देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

महिला कोच के वहां पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों के हाथ पाँव फूल गए। महिला कोच ने वहां पहुंच कर सुरक्षाकर्मियों की मदद करने की बात पर कहा कि मदद ऐसे नहीं करते हैं, देखो ये तो तानाशाही है। ये भारत आजाद देश है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां ऐसा कुछ करने नहीं आई हूं। शांति से रहिए और रहने दीजिए। बता दें कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है।

विधानसभा में कल शीतकालीन सत्र के दूसरे पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर कोच यौन शोषण मामला गर्माया रहा था। ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने सदन में राज्य मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ने पूर्व मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की है और सरकार उसे बचा रही है।

चौटाला ने ये भी कहा था कि महिला कोच को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने सदन में ये भी कहा था कि यौन उत्पीड़न के केसों में पुलिस व सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है, लेकिन संदीप इस केस में शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला कोच को सुरक्षा प्रदान करने के बजाय उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

ये है मामला

ज्ञात हो कि मनोहर सरकार में खेल मंत्री रहे संदीप सिंह पर महिला कोच ने बीते साल 26 दिसंबर 2022 को उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया। हालांकि, पूर्व खेल मंत्री ने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended