Main Logo

Haryana: बरसी आफत की बारिश, किसानों का मंडियों में रखा अनाज भीगा, इन इलाकों में फिर से बारिश का अलर्ट

 | 
किसानों पर बरसी आफत की बारिश, मंडियों में रखा अनाज भीगा

HARYANATV24: मौसम बदलने से शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा-ओलावृष्टि हुई। कैथल, झज्जर, बहादुरगढ़, पानीपत में वर्षा हुई। हिसार बस स्टैंड के पास, हांसी, रोहतक के निंदाना, भिवानी के लोहारू समेत कई अन्य जिलों में ओले गिरे।

आकाशीय बिजली गिरने से कैथल के बालू गांव में खेतों में भूसा निकाल रहे 20 वर्षीय किसान संजू की मौत हो गई। हिसार के एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए। बिजली के बोर्ड में ब्लास्ट होने से 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई।

इसके अलावा मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। मौसम में बदलाव के साथ हिसार, पानीपत, रोहतक जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी छह जिलों फतेहाबाद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार के लिए वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की थी। शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। वर्षा होने के साथ ही ओलावृष्टि शुरू हो गई।

खेत में अभी गेहूं की कटाई चल रही है। अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण मंडी में खुले आसमान के नीचे सरसों और गेहूं की फसल पड़ी है। शुक्रवार शाम को हुई वर्षा से फसल के खराब होने का डर है। इससे किसान चिंतित है। कारण है काफी फसल ऐसी है जो अभी तक बिकी नहीं है।

Around The Web

Trending News

You May Like

Recommended